Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2025 02:38 PM

Nitish Cabinet 2025: महुआ विधानसभा सीट से एलजेपी (रामविलास) के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले संजय सिंह पहली बार विधायक बने और सीधे मंत्री पद तक पहुंच गए। उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Nitish Cabinet 2025: बिहार में नई एनडीए सरकार (Bihar Government Formation) का गठन हो गया है। आज पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह में नीतीश कुमार (Nitish Kumar Oath) ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं वैशाली जिले ने, जहां से चार नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी एक जिले से चार-चार नेताओं को एक ही कैबिनेट में जगह मिली हो।
महुआ से संजय सिंह बने पहली बार मंत्री
महुआ विधानसभा सीट से एलजेपी (रामविलास) के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले संजय सिंह पहली बार विधायक बने और सीधे मंत्री पद तक पहुंच गए। उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पातेपुर के लखेन्द्र रौशन को भी कैबिनेट में मौका
पातेपुर से भाजपा विधायक लखेन्द्र रौशन भी पहली बार विधायक बने और पहले ही कार्यकाल में मंत्री पद हासिल कर लिया। इनके शामिल होने से वैशाली जिले का प्रतिनिधित्व चार तक पहुंच गया।
रमा निषाद को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह
औराई से भाजपा विधायक रमा निषाद भी पहली बार मंत्री बनी हैं। मूल रूप से हाजीपुर निवासी रमा निषाद पहले हाजीपुर नगर परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं।
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी बने मंत्री
आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वैशाली जिले के रहने वाले दीपक का यह पहला कार्यकाल है और उनकी एंट्री ने जिले को और अधिक मजबूत राजनीतिक पहचान दी है।