Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2025 01:59 PM

Bihar Cabinet: HAM के विधानपार्षद संतोष सुमन ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। वे पिछली बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके थे। इस बार भी जीतन राम मांझी ने मंत्री पद के लिए अपने बेटे संतोष सुमन का ही नाम भेजा। संतोष सुमन लगातार दूसरी बार मंत्री...
Bihar Cabinet : ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष कुमार सुमन (Santosh Suman) का भी नाम हैं।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बावजूद मंत्री पद की शपथ HAM के किसी विधायक ने नहीं, बल्कि पार्टी के विधानपार्षद संतोष सुमन ने ली।
HAM के 5 विजयी विधायक
- इमामगंज – दीपा मांझी (जीतन राम मांझी की बहू)
- कुटुंबा – ललन राम (कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हराया)
- बाराचट्टी – ज्योति देवी (जीतन राम मांझी की समधन)
- अतरी – रोमित कुमार
- सिकंदरा – प्रफुल्ल कुमार मांझी
फिर मंत्री बने संतोष सुमन, जो हैं जीतन राम मांझी के बेटे
HAM के विधानपार्षद संतोष सुमन ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। वे पिछली बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके थे। इस बार भी जीतन राम मांझी ने मंत्री पद के लिए अपने बेटे संतोष सुमन का ही नाम भेजा। संतोष सुमन लगातार दूसरी बार मंत्री बने हैं। ऐसे में चर्चा है कि नए विधायकों को मौका नहीं मिलने से पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक! नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ; देखें लिस्ट
जानिए किस जाति से आते हैं बिहार सरकार के 26 मंत्री, यादव, कुशवाहा, राजपूत, भूमिहार और मुस्लिम को मिली जगह