लगातार 11वें महीने दवा आपूर्ति में बिहार बना देश में नंबर 1, जानिए दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन सा राज्य?

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2025 05:18 PM

bihar has become number 1 in country in medicine supply

पांडेय ने कहा कि सितंबर 2024 से लगातार अभी तक 11 महीनों में दवा आपूर्ति के क्षेत्र में बिहार का देश में नंबर वन बना रहना सरकार की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक सुलभ और समय पर पहुंचाने के...

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने आज कहा कि केंद्र सरकार के डीवीडीएमएस (ड्रग्स एंड वैक्सिन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोटर्ल के अनुसार, बिहार लगातार 11 वें महीने दवा आपूर्ति और वितरण के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। 

'बिहार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा'
पांडेय ने कहा कि सितंबर 2024 से लगातार अभी तक 11 महीनों में दवा आपूर्ति के क्षेत्र में बिहार का देश में नंबर वन बना रहना सरकार की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक सुलभ और समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में निरंतर स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है एवं नए अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नई उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हो पाई हैं। सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है और इसमें बिहार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। 

मंत्री ने कहा कि डीवीडीएमएस पोटर्ल के अनुसार, बिहार 82.13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान 78.61 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और पंजाब 73.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से राज्य में स्वास्थ्य सुधार की एक नई दिशा की शुरुआत हुई थी। इसी क्रम में एक जुलाई 2006 को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य में मुफ्त दवा वितरण नीति लागू की गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!