ईरान-इज़राइल वॉर का असर... खाड़ी देशों में फंसे बिहार के हजारों लोग; दहशत में परिवार

Edited By Harman, Updated: 01 Mar, 2026 02:22 PM

iran israel war  thousands of people from bihar stranded in gulf countries

Bihar News : ईरान-इजराइल युद्ध के कारण सात समंदर पार रोटी कमाने गए बिहार के हजारों प्रवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी मिसाइल जंग का सीधा असर अब बिहार के उन जिलों में भी दिख रहा है, जहां के लोग सऊदी अरब, कतर,...

Bihar News : ईरान-इजराइल युद्ध के कारण सात समंदर पार रोटी कमाने गए बिहार के हजारों प्रवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी मिसाइल जंग का सीधा असर अब बिहार के उन जिलों में भी दिख रहा है, जहां के लोग सऊदी अरब, कतर, कुवैत और यूएई जैसे देशों अपना घर छोड़ रोजी रोटी के लिए गए हुए हैं। युद्ध की खबरों के बीच बिहार के सैकड़ों परिवार चिंता में डूब गए है। परिजन अपने अपनों की सलामती के लिए दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं।

उड़ानों पर लगी ब्रेक

मिसाइल हमलों के कारण कई खाड़ी देशों ने अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद कर दिए हैं। कई प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसका सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो होली के मौके पर अपने घर आने की तैयारी कर रहे थे। खाड़ी देशों में रह रहे बिहार के लोगों ने फोन के जरिए बताया है कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन तनाव और 'हवाई अलर्ट' ने उन्हें घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। पूरे शहर में डर का माहौल है और सभी लोग भारतीय दूतावास के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। ओमान, बहरीन, मलेशिया, जॉर्डन और इराक में भी बड़ी संख्या में बिहारी मजदूर और पेशेवर कार्यरत हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

भारतीय दूतावास हाई अलर्ट पर, जारी की गई हेल्पलाइन

खाड़ी देशों, विशेषकर कुवैत में करीब 10 लाख भारतीयों की मौजूदगी को देखते हुए भारत सरकार ने उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। आधिकारिक सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +96565501946 पर तुरंत संपर्क करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!