Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 13 Mar, 2026 04:53 PM

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल के बीच भारत में चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल के बीच भारत में चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को वायदा बाजार में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर खुदरा बाजार पर भी पड़ा है। बिहार में चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए यह अहम अपडेट है क्योंकि कई शहरों में कीमतों में कमी आई है।
MCX पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट
Multi Commodity Exchange of India पर शुक्रवार दोपहर तक चांदी का वायदा भाव करीब 1.61% गिरकर 4,304 रुपये घटकर 2,63,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,68,491 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि इस साल 29 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
IBJA के अनुसार आज की चांदी की कीमत
Indian Bullion and Jewellers Association के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,68,301 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो दोपहर तक गिरकर 2,59,951 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
बिहार के शहरों में आज का चांदी का भाव
बिहार में भी सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में चांदी के अनुमानित रेट इस प्रकार हैं।
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- Patna ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
- Gaya ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
- Muzaffarpur ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
- Bhagalpur ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
- Darbhanga ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
(नोट: ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और जीएसटी के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।)
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल
All India Sarafa Association के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इससे पहले यह 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई और हाजिर चांदी लगभग 86.99 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।
क्यों बदल रहे हैं चांदी के भाव
विशेषज्ञों के अनुसार चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई प्रमुख वजहें हैं:
- वैश्विक बाजार में अनिश्चितता
- पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव
- डॉलर की मजबूती और निवेशकों की रणनीति
- औद्योगिक मांग में बदलाव
इसी कारण निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले लोग रोजाना चांदी के ताजा भाव पर नजर बनाए हुए हैं।