Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2021 04:14 PM
देश में स्वर्ण अयस्क का सबसे बड़ा हिस्सा बिहार के पास है। स्वर्ण अयस्क की रिसोर्स कैटेगरी का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा यानि करीब 22.28 करोड़ टन भंडार बिहार में है।
पटनाः देश में स्वर्ण अयस्क का सबसे बड़ा हिस्सा बिहार के पास है। स्वर्ण अयस्क की रिसोर्स कैटेगरी का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा यानि करीब 22.28 करोड़ टन भंडार बिहार में है। दरअसल, स्वर्ण अयस्क के बारे में जानकारी खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
नेशनल मिनरल इन्वेंटरी के आंकड़ों के अनुसार, देश में स्वर्ण अयस्क का कुल भंडार 50.183 करोड़ टन अनुमानित किया गया है। इनमें से 1.722 करोड़ टन को रिजर्व कैटेगरी में रखा गया था और शेष 48.4 करोड़ टन को शेष रिसोर्स कैटेगरी में रखा गया था। वहीं आंकड़ों के अनुसार, देश में स्वर्ण अयस्क का सबसे बड़ा हिस्सा बिहार के पास है। स्वर्ण अयस्क की रिसोर्स कैटेगरी का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा यानि करीब 22.28 करोड़ टन भंडार बिहार में है। इसके बाद राजस्थान में 25%, कर्नाटक में 21%, पश्चिम बंगाल में 3%, आंध्र प्रदेश में 3%, झारखंड में 2% हैं।
इसके अतिरिक्त अयस्क के शेष 2% रिसोर्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित हैं। बता दें कि सोने का अधिकांश हिस्सा विदेशों से मंगाया जाता है। हालांकि भारत में भी बड़ी मात्रा में सोने के भंडार मौजूद है।