पत्‍नी को विदा नहीं किया तो बिहार पुलिस के जवान ने खोया आपा, ससुर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jun, 2022 01:18 PM

bihar police jawan killed father in law

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान सोनू वर्तमान में जमुई जिला में पदस्थापित है और वारदात के समय घोषी टोला स्थित अपने ससुराल में था। पुलिस जवान अपनी पत्नी को विदा कराने आया था, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। इसी दौरान जवान ने आपा खो दिया और सर्विस...

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में कासिम बाजार थानाक्षेत्र के घोषी टोला में एक पुलिस जवान ने आपसी विवाद के दौरान अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आए साले को जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान सोनू वर्तमान में जमुई जिला में पदस्थापित है और वारदात के समय घोषी टोला स्थित अपने ससुराल में था। पुलिस जवान अपनी पत्नी को विदा कराने आया था, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। इसी दौरान जवान ने आपा खो दिया और सर्विस रिवॉल्वर से ससुर गिरधर गुप्ता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

वहीं बीच-बचाव करने आए अपने साला कृष्ण कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। साले का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वारदात के बाद सोनू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सर्विस पिस्टल के साथ कासिम बाजार थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!