Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2023 04:52 PM

अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Pro. Chandrashekhar) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने श्री रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताया है।
पटना: अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Pro. Chandrashekhar) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने श्री रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताया है।
'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड'
दरअसल, हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को बिहार के हिंदी ग्रंथ अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है, जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करता रहूंगा। साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्य कांड की चौपाई 'पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा' को लेकर कहा कि यह क्या है? क्या गुणहीन विप्र पूजनीय है और गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या इस दोहे में जाति को लेकर गलत बात नहीं की गई है?
शिक्षा मंत्री पूरे बिहार के लिए पोटेशियम साइनाइड की तरह: भाजपा
बता दें कि पोटेशियम साइनाइड एक ऐसा जहर है, जिसे जीभ पर रखते व्यक्ति की मौत हो जाती है। इधर, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के द्वारा रामचरितमानस पर दिए बयान पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और शिक्षा मंत्री पूरे बिहार के लिए पोटेशियम साइनाइड की तरह है। बिहार में हो रही हत्या लुट, बालू माफियाओं के साथ-साठ गांठ यह सब साइनाइड के समान है और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह तो पूरे शिक्षा के लिए ही साइनाइड हैं।