BJP के पूर्व विधायक का महागठबंधन सरकार पर हमला, कहा- बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल, सुरक्षित महसूस नहीं कर रही जनता

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Aug, 2023 02:16 PM

bjp mla s attack on grand alliance government

कैमूर जिले में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अशोक सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधियों के द्वारा आए दिन किसी न किसी बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम दिया जा...

कैमूरः कैमूर जिले में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अशोक सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधियों के द्वारा आए दिन किसी न किसी बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं बची है।

'राजद के गुंडे 2005 से ही अपराधी घटनाओं को दे रहे अंजाम'
पूर्व विधायक ने कहा कि अभी हालिया दिनों में बेलगाम अपराधियों के द्वारा एक थानाध्यक्ष व चर्चित पत्रकार की हत्या कर दी गई। यह अपराधी कोई और नहीं बल्कि राजद के गुंडे 2005 से ही अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिहार की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। जब बिहार की पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।

'बिहार की जनता नीतीश कुमार से ऊब चुकी हैं'
वही, सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अशोक सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से ऊब चुकी हैं। नीतीश कुमार को अपने बचे हुए सम्मान को बचाना है तो वे अपनी कुर्सी से इस्तीफा दे दें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!