Edited By Ramanjot, Updated: 23 May, 2025 10:51 AM

आजकल की मॉडर्न और ट्रेंड-सेवी दुल्हनें पारंपरिकता के साथ स्टाइल भी चाहती हैं।
Bridal Mehndi Design: बिहार में शादी-विवाह की रौनक में मेहंदी की रस्म सबसे खास होती है। चाहे पटना हो या मुजफ्फरपुर, नवादा हो या भागलपुर—हर जगह दुल्हनें चाहती हैं कि उनकी हथेलियों पर जो मेहंदी रचे, वो सिर्फ एक डिज़ाइन न होकर उनकी खुशियों और नए जीवन की खूबसूरत शुरुआत का प्रतीक बने।
आजकल की मॉडर्न और ट्रेंड-सेवी दुल्हनें पारंपरिकता के साथ स्टाइल भी चाहती हैं। अगर आप बिहार की कोई होने वाली दुल्हन हैं और कुछ लेटेस्ट, यूनिक और पर्सनल ढूंढ रही हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं 2025 की सबसे खूबसूरत 10 ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन्स, जो आपके खास दिन को और भी यादगार बना देंगे।
1. फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन | Full Hand Bridal Mehndi Design

अगर आप क्लासिक और डिटेलिंग पसंद करती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। हथेली से लेकर कोहनी तक बारीक जालियां, बेल-बूटे और फूलों का समावेश इसे रॉयल लुक देता है।
2. दुल्हा-दुल्हन फेस मेहंदी डिज़ाइन | Bride-Groom Portrait Mehndi

इस डिजाइन में दूल्हा-दुल्हन के चेहरे को कलात्मक तरीके से दर्शाया जाता है। यह न सिर्फ इमोशनल होता है, बल्कि हर किसी की नजरें आपकी मेहंदी पर टिक जाएंगी।
3. मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design for Bride

संतुलन और सुंदरता का प्रतीक यह डिजाइन हथेली के बीच से शुरू होकर सर्कुलर पैटर्न में फैलता है। इसकी सादगी और स्टाइल दोनों ही लुभावने होते हैं।
4. अरेबिक ब्राइडल मेहंदी | Stylish Arabic Mehndi Design

जिन्हें हल्की और ट्रेंडी मेहंदी पसंद है, उनके लिए अरेबिक स्टाइल एकदम परफेक्ट है। इसमें घुमावदार बेलें और फूलों का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है।
5. राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन | Rajasthani Dulhan Mehndi

लोक कला और पारंपरिकता का मेल है ये डिजाइन। मोर, हाथी और सांस्कृतिक पैटर्न इस स्टाइल को खास बनाते हैं।
6. ग्लिटर ब्राइडल मेहंदी | Glitter Mehndi Design for Wedding

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहंदी फोटो में सबसे हटके दिखे, तो इसमें रंग-बिरंगे ग्लिटर का इस्तेमाल करके इसे और भी खास बनाया जा सकता है। यह ब्राइडल लुक को और भी ग्लैमरस बना देता है।
7. वरमाला थीम मेहंदी डिज़ाइन | Wedding Ceremony Theme Mehndi

इस थीम में शादी के किसी खास पल जैसे वरमाला या फेरे को मेहंदी के रूप में दर्शाया जाता है। यह बहुत ही यूनिक और इमोशनल डिजाइन होता है।
8. मिनिमल ब्राइडल मेहंदी डिजाइन | Minimalist Mehndi Design

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए है। कम डिटेलिंग, क्लीन लाइन्स और ओपन स्पेस इसे क्लासी बनाते हैं।
9. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन | Floral Mehndi Trend

फूलों की डिज़ाइन हमेशा एवरग्रीन होती है। हाथ की पूरी लंबाई में बेलनुमा फ्लोरल पैटर्न आजकल खासा ट्रेंड में है।
10. पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिज़ाइन | Custom Mehndi Design for Brides

इसमें आपकी लव स्टोरी, शादी की तारीख, नाम या कोई खास चीजें मेहंदी में दर्शाई जाती हैं। ये डिज़ाइन सबसे यूनिक और पर्सनल टच देता है।