Edited By Ramanjot, Updated: 05 Dec, 2023 05:56 PM

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में लगभग 100 टन मकई के बोरे के नीचे दब जाने से बिहार के सात मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।