चिराग का दावा- चुनाव परिणाम के बाद RJD के साथ मिलकर CM पद पर बने रहेंगे नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Nov, 2020 05:09 PM

chirag claims  nitish will continue in cm post with rjd after election results

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक जनता दल यूनाइटेड (JDU) से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज दावा किया कि 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार मुख्य विपक्षी...

पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक जनता दल यूनाइटेड (JDU) से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज दावा किया कि 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

जमुई से सांसद चिराग पासवान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सरकार बनाने की पहली पसंद राजद नीत महागठबंधन के साथ है। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश की जनता यह देख लेगी कि उनके इस दावे में कितना दम है। उन्होंने कहा कि राजद के साथ मिलकर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। वैसे भी नीतीश कुमार 2024 की तैयारी में जुट गए हैं।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आंतरिक विवाद है तथा इसे लेकर प्रदेश में अविश्वास का माहौल है। नीतीश कुमार जिसका विरोध करते हैं उनके साथ मिलकर सरकार बना लेते हैं। इसका उदाहरण बिहार विधानसभा का 2015 का चुनाव है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुर्सी मोह के कारण नीति और सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!