CM नीतीश ने करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Apr, 2022 06:08 PM

cm nitish did aerial survey of karota salehpur rajgir road

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुंचने में दूरी कम जाएगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर-ताजपुर पथ होते हुए वैशाली तक जाना सुगम हो जाएगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले में नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का आज निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुंचने में दूरी कम जाएगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर-ताजपुर पथ होते हुए वैशाली तक जाना सुगम हो जाएगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

सीएम नीतीश ने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलीवेटेड पथ एवं आरओबी बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!