'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' CM नीतीश ने सुनी 77 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jan, 2023 03:11 PM

cm nitish listened to the problems of 77 in janata darbar

Janta Darbar: मुजफ्फरपुर जिला से आई एक लड़की ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे इकलौते इंजीनियर भाई की षड्यंत्र के तहत दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। अब तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 77 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

इन विभागों से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई
आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। मुजफ्फरपुर जिला से आई एक लड़की ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे इकलौते इंजीनियर भाई की षड्यंत्र के तहत दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। अब तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2021 में मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है, लेकिन आज तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने दिए उचित कार्रवाई के निर्देश
बक्सर जिला से एक किसान ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि कर्मनाशा नदी से बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए। हम लोगों की खेती की जमीन इससे प्रभावित हो रही है, जिससे हमलोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग कोसमुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लखीसराय जिला से आए एक किसान ने आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे दो बिगहा जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। दबंग लोग धमकाते हैं। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं सहरसा जिले से आए एक बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके निजी जमीन को दबंगों द्वारा रास्ता के नाम कब्जा कर लिया गया है। मेरे सारे ओरिजिनल कागजात को देखकर मेरे जमीन को घेरवा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों पर पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

PunjabKesari

किशनगंज जिला से आए एक युवा ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि सरकारी रास्ते को कुछ भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पश्चिमी चंपारण जिला से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे और उसके बच्चे को पति, सास-ससुर द्वारा मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

PunjabKesari

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति 
'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!