RJD के वार पर कांग्रेस का पलटवार- राजद नेताओं की तरह काम नहीं कर सकते राहुल गांधी

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Nov, 2020 11:39 AM

congress counter attack on rjd s comment

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद विपक्षी महागठबंधन में रार पैदा होती नजर आ रही है। कांग्रेस और राजद में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो चुका है। जहां राजद कांग्रसे को हार का कारण बता रही है, वहीं कांग्रेस भी उसपर पलटवार कर रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद विपक्षी महागठबंधन में रार पैदा होती नजर आ रही है। कांग्रेस और राजद में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो चुका है। जहां राजद कांग्रसे को हार का कारण बता रही है, वहीं कांग्रेस भी उसपर पलटवार कर रही है। महागठबंधन की हार को लेकर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने सीधा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को घेरा था, जिसपर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि शिवानंद तिवारी वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए। कांग्रेस राजद नहीं है। राजद एक क्षेत्रीय पार्टी है और उसके नेता बिहार तक ही सीमित हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि जब भी जरूरत होगी तो वह बिहार आएंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजद के नेताओं की तरह काम नहीं कर सकते।

बता दें कि राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। कांग्रेस जिस तरह से अपना कारोबार चला रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है। उन्होंने आगे रहा कि कांग्रेस ने 70 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में उतारे, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी केवल तीन दिन आए जबकि प्रियंका गांधी तो आईं ही नहीं। वहीं जो बिहार के बारे में जानते नहीं थे, वे लोग यहां भेजे गए जो कि सही नहीं था। 

शिवानंद ने कहा कि केवल बिहार में ही ऐसा नहीं है। दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों की संख्या पर चुनाव लड़ने पर अधिक जोर देती है लेकिन वे उतनी सीटें जीत नहीं पाती। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 19 सीटें मिली हैं। जबकि राजद को 75 सीटें हासिल हुई हैं और वह बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!