सावन के दूसरे सोमवार को गंगा नदी में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Edited By Nitika, Updated: 25 Jul, 2022 11:41 AM

crowd gathered in the ganges river on the second monday of sawan

सावन के दूसरे सोमवार के दिन गंगा नदी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में जय भोलेनाथ के मंत्र गूंज रहे हैं। भक्तों ने गंगा में स्नान करने के बाद भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। पुरोहित जी का कहना है कि आज के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने...

पटनाः इस समय भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन चल रहा है। ऐसे में पूरा बिहार शिवमय दिखाई दे रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव भक्तों ने पटना के गंगा नदी किनारे पर डुबकी लगाकर जय भोलेनाथ का जयकारा लगाया। साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।

PunjabKesari

सावन के दूसरे सोमवार के दिन गंगा नदी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में जय भोलेनाथ के मंत्र गूंज रहे हैं। भक्तों ने गंगा में स्नान करने के बाद भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। पुरोहित जी का कहना है कि आज के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने पर पारिवारिक जीवन सुखमय एवं धन धान्य की पूर्ति होती है।

PunjabKesari

बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में गंगा नदी में नाव पर क्षमता से ज्यादा सवारी को देखा गया। इससे अप्रिय घटना होने की भी संभावना है। प्रशासन लगभग नहीं के बराबर गंगा नदी के किनारे दिखाई दिया। अभी आने वाले समय में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है और शिवभक्त नदी में नहाने आते हैं। इसको लेकर प्रशासन को जागरूक होने की जरूरत है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!