Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2025 03:59 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के बयान पर हसपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी। 21 अप्रैल को विदाई के बाद जब वे अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात के लिए...
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले से देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार करता हुआ मामला सामने आया है, जहां दो देवरों ने अपने बड़े भाई को नपुंसक बताते गुए नवविवाहित भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया।
दूल्हे ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के बयान पर हसपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी। 21 अप्रैल को विदाई के बाद जब वे अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात के लिए सेज सजी हुई थी लेकिन थके होने के कारण लड़के ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। दूसरे दिन भी लड़के ने ऐसा ही व्यवहार किया।
रात में कमरे में आया देवर और...
पीड़िता ने बताया कि जब तीसरे दिन वो रात में कमरे में थी तो देवर निकू कुमार उसके कमरे में आया और गलत हरकत करने लगा। इसी बीच तीसरा देवर मनीष कुमार भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने कहा कि तुम्हारा पति नपुंसक है। इसके बाद नवविवाहिता ने मामले की सारी जानकारी अपने मायके वालों को दी और हसपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।