दरभंगा की मेयर अंजुम आरा JDU में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2023 10:13 AM

darbhanga mayor anjum ara joins jdu

​​​​​​​इसके बाद ललन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य, महिला सशक्तिकरण के प्रति उनका द्दढ़ निश्चय एवं जदयू के समाजवादी सिद्धांतों से प्रेरित होकर दरभंगा की महापौर अंजुम आरा ने हमारे साथ जुड़कर...

पटना: बिहार में दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा बुधवार को अपने समर्थकों के साथ प्रदेश में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) में शामिल हो गई। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जदयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा की महापौर अंजुम आरा के साथ ही अन्य नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इसके बाद ललन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य, महिला सशक्तिकरण के प्रति उनका द्दढ़ निश्चय एवं जदयू के समाजवादी सिद्धांतों से प्रेरित होकर दरभंगा की महापौर अंजुम आरा ने हमारे साथ जुड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य करने की इच्छा जताई है। जदयू परिवार में हम उनका स्वागत करते हैं एवं उनके इस साहसिक निर्णय की प्रशंसा भी करते हैं।

PunjabKesari

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आज पूरे देशभर में आक्रोश का माहौल है। इनकी आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भूखमरी की मार झेल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता से जुड़ी आधारभूत समस्याओं से कन्नी काटकर अपने उद्योगपति मित्रों की सेवा में व्यस्त हैं। यह भी सर्वविदित है कि सवैंधानिक संस्थाओं पर भाजपा-आरएसएस अतिक्रमण करने का प्रयास कर रही है। इनके द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है।

PunjabKesari

ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया था, आज उसी का परिणाम है कि महापौर अंजुम आरा सहित प्रदेशभर में हजारों महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है और बिहार का मान बढ़ा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!