Dengue In Bihar: भागलपुर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 33 और नए मरीज पाए गए पॉजिटिव

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Sep, 2023 01:27 PM

dengue outbreak increasing rapidly in bhagalpur

बिहार के भागलपुर (Dengue In Bihar) में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को शहर में 33 और नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा हैं।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर (Dengue In Bihar) में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को शहर में 33 और नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा हैं।

बता दें कि भागलपुर में इस महीने में 230 से अधिक डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल व सदर अस्पताल में हुए डेंगू जांच में कुल 33 लोग पॉजिटिव पाए गए। जेएलएनएमसीएच में 13 तो सदर अस्पताल में 20 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू को लेकर 100 बेड का फैब्रिकेटेड वार्ड बनाया गया था, जिसमें की 100 मरीज भर्ती हो गए हैं। अगर संक्रमण इसी तरह बढ़ता रहा तो मरीजों को बेड मिलना मुश्किल हो सकता है। सरकारी आदेश है कि जितने भी निजी लैब में डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए जाएंगे उनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर देनी होगी।

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर उदय नारायण सिंह ने बताया कि फेब्रिकेटेड वार्ड में डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है और लोग ठीक भी हो रहे हैं। गौरतलब हो कि जिस तरह से भागलपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है, उसको लेकर स्वास्थ विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। भागलपुर नगर निगम डेंगू से बचाव को लेकर लगातार प्रयास में जुटी हुई है। डेंगू का संक्रमण ना फैले इसके लिए निगम की टीम दवा के छिड़काव के लिए पूरी तरह से लगी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!