Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2025 09:41 AM

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने को है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने को है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। राजधानी पटना और आस-पास के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
अगले चार दिन तापमान रहेगा स्थिर
IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक की अनुभूतिशनिवार को नालंदा जिले के राजगीर में हवा की गति 28 किमी/घंटा रिकॉर्ड की गई, जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। वहीं, पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।