Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Oct, 2022 04:22 PM

जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के सदर अस्पताल से ज्यादा मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। निजी अस्पताल में मरीजों के इलाज चल रहा है। इसको लेकर पटना स्वास्थ्य विभाग, डीएम और स्वास्थ्य विभाग...
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है सदर अस्पताल में जितने मरीज है, उससे ज्यादा निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब तक जिले भर में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ रही मरीजों की संख्या
जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के सदर अस्पताल से ज्यादा मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। निजी अस्पताल में मरीजों के इलाज चल रहा है। इसको लेकर पटना स्वास्थ्य विभाग, डीएम और स्वास्थ्य विभाग खगड़िया की बैठक चल रही है। लोगों को जागरूकता करने के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा टीम गठित कर अभियान चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक डेंगू मरीजों के वास्तविक आंकड़े भी सामने नहीं आ रहें हैं। निजी क्लीनिकों की माने तो 5 मरीज में से 2-3 डेंगू से संक्रमित पाए जा रहे हैं।
डीएम ने इलाकों में 2-3 बार फॉगिंग का दिया आदेश
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खगड़िया जिले में अब तक 12 लोग डेंगू के मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 2 की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसी क्रम में सीएस ने निजी क्लीनिकों को डेंगू से संक्रमित मरीज के आंकड़े मांगे है। अगर निजी क्लीनिक वाले आंकड़े नहीं देते तो उनके प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डीएम और स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को अपने इलाकों में हर दिन 2-3 बार फॉगिंग करने के आदेश दिए है। शहर में गंदगी और साफ-सफाई नहीं होने के कारण डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक फैला हुआ है। डेंगू से आक्रांत लोगों में दहशत है।