छपरा में डबल मर्डर से हड़कंप...बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Oct, 2025 04:14 PM

double murder in chhapra creates panic  criminals open fire on car

गुरुवार को विजयादशमी की देर शाम को भेल्दी थाना क्षेत्र के जललालपुर चौक पर अपराधियों ने कार सवार खरीदांहा गांव निवासी राहुल पांडेय (38) और सूरज पांडेय (15) पर अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस घटना में राहुल पांडेय की मौत हो गई थी, जबकि सूरज पांडेय को...

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार पर चलाई गई गोली से घायल दूसरे युवक की मौत भी शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना में हो गई। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

गुरुवार को विजयादशमी की देर शाम को भेल्दी थाना क्षेत्र के जललालपुर चौक पर अपराधियों ने कार सवार खरीदांहा गांव निवासी राहुल पांडेय (38) और सूरज पांडेय (15) पर अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस घटना में राहुल पांडेय की मौत हो गई थी, जबकि सूरज पांडेय को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था। सूरज पांडेय की भी मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई है। 

तीन अपराधियों की हो चुकी गिरफ्तारी 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पूर्व में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सूरज पांडेय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!