पूर्णियाः भ्रष्ट BDO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2022 03:01 PM

eow raids on four locations of corrupt bdo in purnia

मिली जानकारी के मुताबिक, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था जिसकी गुप्त सूचना EOU को प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर बीडीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अजय कुमार प्रिंस के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद...

पटनाः बिहार के एक और भ्रष्ट अधिकारी ईओयू की रडार पर आ गए हैं। पटना की आर्थिक अपराध इकाई गुरुवार सुबह तड़के से पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के 4 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

दरअसल, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद EOU की टीम ने सत्यापन किया तो जांच के दौरान अजय पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद 17 मई 2022 को पटना स्थित EOU थाना में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का FIR नंबर 21/2022 दर्ज किया गया। फिर कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया और आज कार्रवाई शुरू भी कर दी गई।

प्राथमिकी के अनुसार, बीडीओ के पास आय से लगभग 229% अधिक संपति है। वहीं गुरुवार को इओयू ने बीडीओ के 4 ठिकानों पर छापेमारी की। इन ठिकानों में डिफेंस कॉलोनी दानापुर पटना स्थित मकान, दलकोला पश्चिम बंगाल स्थित मकान, ग्राम वाजिदपुर कस्तूरी थाना देसरी जिला वैशाली स्थित पैतृक आवास और प्रखंड कार्यालय डगरूआ पूर्णिया शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!