Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Aug, 2023 03:13 PM

बिहार के मोतिहारी में (Bihar Flood News) बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। वहीं, नदी के जलस्तर में वृद्धि की सूचना से लोग सहम गए हैं।
मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में (Bihar Flood News) बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। वहीं, नदी के जलस्तर में वृद्धि की सूचना से लोग सहम गए हैं।

दरअसल, नेपाल की तराई क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि होने लगी है, जिससे मोतिहारी और शिवहर पथ पर पानी चढ़ गया और आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय मछुआरों ने कहा कि नदी के पानी की रफ्तार काफी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पानी बढ़ा तो पूरे इलाके में बाढ़ का पानी फैल जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा पानी इस वर्ष अभी तक नहीं आया था। बता दें कि करीब 2 महीनों से बारिश और पानी का लोगों को इंतजार था। गर्मी और पेयजल संकट से दोनों जिले जूझ रहे थे। इसी बीच जलस्तर में वृद्धि हो गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि की जानकारी से लोग खतरा भांप सहम गए हैं।

गौरतलब हो कि पूर्वी चम्पारण क्षेत्र में पड़ने वाले बांध का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है और इस बार बाढ़ का पानी इसी टूटे भाग से निकलेगा। इसके कारण पूर्वी पताही प्रखंड के लोगों को बाढ़ का खतरा झेलना पड़ सकता हैं।