रामनवमी के अवसर पर रोहतास-नालंदा में हुई हिंसा का फॉलोअप, जानिए अबतब क्या हुआ?

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 03 Apr, 2023 10:38 PM

follow up of violence in rohtas nalanda on the occasion of ram navami

30 मार्च को रोहतास में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा सम्पन्न करायी गई। देर रात्रि में कुछ युवकों में विवाद होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप कर मामले को नियंत्रित एवं शांत करा दिया गया। अगले ही दिन 31 मार्च को दुकानदार एवं स्थानीय...

पटनाः रामनवमी के शुभ अवसर पर बिहार के रोहतास और नालन्दा जिले में हुई हिंसा में अबतक कई लोग घायल हुए हैं  जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में बिहार प्रशासन ने हिंसा में शामिल कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि अन्य जो भी फरार हैं उनके खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इस हिंसा के बाद से ही प्रदेश में शियासत तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अबतक क्या कार्रवाई हुई जानते हैं-

रोहतास में घटित घटना का फॉलोअप-
30 मार्च को रोहतास में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा सम्पन्न करायी गई। देर रात्रि में कुछ युवकों में विवाद होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप कर मामले को नियंत्रित एवं शांत करा दिया गया। अगले ही दिन 31 मार्च को दुकानदार एवं स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, रोहतास एवं अन्य पदाधिकारी एवं बल द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुँचकर मामले को शांत किया गया। इस सम्बन्ध में सासाराम नगर थाना काण्ड संख्या-275/23 दिनांक 31.03.2023 TRT-147/148/149/188/153/341/342/323/337/338/353/307/427/435/436/ 504/505/506 भा० द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम 20 नामजद तथा 200-250 अज्ञात के विरूद्ध अंकित किया गया।

घटना में संलिप्त 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
आगजनी एवं तोड़फोड़ के आरोप में सासाराम नगर थाना काण्ड संख्या-276/23 दिनांक 31.03.2023 धारा-427/435 भा०द०वि० दर्ज किया गया है। उक्त मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

विस्फोट में मो० जमाल सहित 05 लोग जख्मी, यह एक अपराधिक घटना
उक्त घटनाओं से पृथक 1 अप्रैल की रात्रि में विस्फोट की घटना घटित हुई है, जिसमें मो० जमाल सहित 05 लोग जख्मी हो गये। इस सम्बन्ध में सासाराम नगर थाना काण्ड संख्या-277/23 दिनांक 02.04.2023 धारा-114/115/177/118/120बी/153एए/201/307/34 भा०द०वि० विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज किया गया है। एवं ¾ घटना में जख्मी मो० जमाल सहित 05 लोगों का ईलाज पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी में चल रहा है। यह एक अपराधिक घटना है। इसका उपरोक्त घटनाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है। इसमें विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम भी स्थल पर जाँच हेतु भेजी गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जा रहा फ्लैग मार्च
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद प्रभावित इलाकों में गश्त कर रहे हैं। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल प्रतिनियुक्त है। आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई तथा लगातार नियमित गश्ती/ फ्लैग मार्च से मामले को पूर्ण नियंत्रित किया गया है। केन्द्रीय बल एवं राज्य प्रतिनियुक्ति की गई है। B.S.A.P तथा जिला बल की अधिक संख्या में क्षतिग्रस्त भवन/सम्पत्ति का आकलन कर मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है।

नालन्दा में घटित घटना का फॉलोअप-
नालन्दा जिला में रामनवमी शोभा यात्रा/जुलूस निर्धारित था। सभी तरह की तैयारियाँ की गई थी। इसके लिए सभी जुलूस को अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया तथा शांति समिति की बैठक की गई थी। 31 मार्च को नालन्दा जिला के रामनवमी का सभी जुलूस घूमते हुए लहेरी थानान्तर्गत गगन दीवान मुख्य सड़क होते हुए विसर्जन हेतु मणिराम बाबा अखाड़ा जा रही थी। जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस के गगन दीवान मुहल्ला के समीप पहुँचने पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंका गया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। तत्पश्चात् उपद्रवियों (हिन्दू-मुस्लिम) द्वारा रोड़ेबाजी करते हुए दुकान, घर, वाहन आदि में आगजनी करते हुए फायरिंग की गई। इस घटना में गोली लगने से गुलशन कुमार, शकील अहमद तथा मो० ताज अन्य कारणों (रोड़ेबाजी) से 17 लोग जख्मी हो गये।

01 अप्रैल को पुनः अफवाह के कारण गोलीबारी की घटना घटित हुई
स्थानीय जिला एवं पुलिस प्राशासन द्वारा तत्परता के साथ मामले को अपने नियंत्रण में लेते हुए सभी शोभा यात्रा को विसर्जित कराया गया। 01 अप्रैल को पुनः अफवाह के कारण रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें छर्रा लगने से 03 लोग जख्मी हो गये। जख्मी शकील अहमद को बेहतर इलाज हेतु पी०एम०सी०एच०, पटना रेफर किया गया है। मो० ताज के हाथ में गोली लगी है, जो खतरा से बाहर है।सभी जख्मियों के बेहतर ईलाज का इन्तजाम किया गया परन्तु गोली लगने से जख्मी गुलशन कुमार की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। दोषियों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजन को 05 लाख रूपये मुआवजा दिया गया है। उपद्रवियों पर कुल 15 कांड दर्ज हुए हैं जिसमें 138 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

नालन्दा प्रभावित इलाकों में गश्त कर रहे हैं क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक
क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पटना, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, नालन्दा प्रभावित इलाकों में गश्त कर रहे हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल प्रतिनियुक्त है। आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई तथा लगातार नियमित गश्ती / फ्लैग मार्च से मामले को पूर्ण नियंत्रित किया गया है। केन्द्रीय बल एवं राज्य प्रतिनियुक्ति की गई है। B.S.A.P तथा जिला बल की काफी संख्या में क्षतिग्रस्त भवन / सम्पत्ति का आकलन कर मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!