Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2025 10:11 PM

मोकामा से पूर्व विधायक रह चुके अनंत सिंह को एक दिन के लिए जेल से रिहाई की अनुमति मिली है।
पटना: मोकामा से पूर्व विधायक रह चुके अनंत सिंह को एक दिन के लिए जेल से रिहाई की अनुमति मिली है। बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह को यह पैरोल एक पारिवारिक शादी समारोह में भाग लेने के उद्देश्य से दी गई है। वे आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुनः जेल लौट जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें कुछ सख्त शर्तों के तहत यह विशेष अनुमति दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की निगरानी में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस दौरान वे किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे और मीडिया से बातचीत पर भी रोक लगाई गई है।
अनंत सिंह फिलहाल कई आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि मोकामा गोलीकांड और सोनू-मोनू गैंग से जुड़े विवाद के बाद उन्होंने खुद सरेंडर किया था।
उनके एक दिन के लिए बाहर आने की खबर मिलते ही समर्थकों की भीड़ जेल के बाहर जुट गई। हालांकि, पुलिस ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया था ताकि किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति न बने।