भागलपुर से सिपाही प्रशिक्षण स्कूल के निकट से चार संदिग्ध बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Apr, 2022 06:26 PM

four suspected bombs recovered from near constable training school in bhagalpur

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल के पश्चिमी भाग वाले चारदिवारी के पास चार की संख्या में बम जैसी वस्तुएं लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।

 

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण स्कूल के निकट से शुक्रवार को चार संदिग्ध बम बरामद किया गया। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल के पश्चिमी भाग वाले चारदिवारी के पास चार की संख्या में बम जैसी वस्तुएं लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।

स्थानीय लोगोंं ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य और नाथनगर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इस प्रकार के बम आपसी रंजिश में इस्तेमाल किये जाते हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षकने बताया कि उक्त बम जैसी वस्तुओं से कोई बड़ा विस्फोट करने करने की बातें सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इधर, सिपाही प्रशिक्षण स्कूल और इसके आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!