पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की जयंती पर राज्यपाल एवं CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2023 02:22 PM

governor and cm nitish paid tribute to former cm late bp mandal

पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, विधायक सतीश कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की सुपुत्री वीणा मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी के पौत्र डॉ. मनीष मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!