Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jun, 2023 02:59 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिथान थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रणबीर कुमार (30) गांव में ही मंदिर के पास किराना का दुकान चलाता था। रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार...
समस्तीपुर: बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिथान थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रणबीर कुमार (30) गांव में ही मंदिर के पास किराना का दुकान चलाता था। रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने रणबीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पतालन भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिथान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सीने में एक गोली लगने के कारण किराना कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।