जमुईः आपसी विवाद के चलते पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 3 माह पहले आया था घर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Aug, 2021 05:39 PM

husband committed suicide by hanging due to mutual dispute

पुलिस ने रविवार को बताया कि कैराकादो गांव निवासी बमबम कुमार (34) का शनिवार की देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बमबम कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक रायगढ़ में रहकर ट्रक चलाता था। वह तीन माह पूर्व अपने...

जमुईः बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि कैराकादो गांव निवासी बमबम कुमार (34) का शनिवार की देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद बमबम कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक रायगढ़ में रहकर ट्रक चलाता था। वह तीन माह पूर्व अपने घर आया हुआ था। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!