खौफनाक हादसा! नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक झटके में उजड़े हंसते-खेलते परिवार

Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2026 04:09 PM

three people died tragically after drowning in katariya river bhagalpur bihar

बिहार में भागलपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कटरिया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई।

Bihar News : बिहार में भागलपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कटरिया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। 

कटरिया नदी में स्नान करने के दौरान डूबे

इस संबंध में कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णचंद्र गुप्ता ने बताया कि ओलपुरा गांव निवासी शालीग्राम साह के पुत्र सन्नी देवल (24) और बॉबी देवल (26) अपने रिश्तेदार कृष्ण साह (25) के साथ बुधवार सुबह कटरिया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक और एक महिला अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। नदी में स्नान कर रहे अन्य लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तीनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से बरामद कर लिये। 

दिल्ली से लौटे थे बिहार

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मृतक युवक लंबे समय से दिल्ली में रहकर काम करते थे और एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अपने पैतृक गांव ओलपुरा आये हुये थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिये जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। प्रशासन ने बताया है कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को चार- चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!