500 रुपए में जिस्मफरोशी, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा; छापेमारी में बड़ा खुलासा

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2026 01:48 PM

illegal racket busted in muzaffarpur

एक ढाबे पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। यहां ढाबे की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था और उनके गुप्त वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।

Illegal Racket Busted: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबे की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में ऐसे सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, यह गिरोह न केवल देह व्यापार करा रहा था, बल्कि युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा था। 

बाहर खाना, अंदर 'गुनाह' का अड्डा 

जानकारी के अनुसार, गरहां ओपी क्षेत्र के पटियासा स्थित फोरलेन किनारे बने एक ढाबे में गंदा खेल चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह ढाबा ऊपर से एक सामान्य भोजनालय जैसा दिखता था, लेकिन इसके भीतर बने कमरों में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पीड़ित युवतियों को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को डरा-धमका कर इस दलदल में धकेला गया था। 

50% कमीशन और ब्लैकमेलिंग 

इस दलदल से मुक्त कराई गई युवतियां जिले के मीनापुर और तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। युवतियों ने पुलिस के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि ढाबे का मैनेजर मिथिलेश कुमार ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था, जिसका 50 प्रतिशत हिस्सा वह खुद रख लेता था। वहीं पीड़ित लड़कियों को प्रति ग्राहक महज 500 से 600 रुपये दिए जाते थे। इतना ही नहीं, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी लड़कियों के प्राइवेट वीडियो बना लेते थे और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। 

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर! शादी में जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत; परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस बड़े सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, हिसाब-किताब की डायरी और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही ढाबा मैनेजर मिथिलेश कुमार और एक अन्य सहयोगी अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा ढाबा मालिक उमेश राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!