दर्दनाक हादसाः रोहतास में बाइक सवार 4 युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिरे, 2 की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Feb, 2023 03:03 PM

in rohtas 4 youths riding a bike fell uncontrolled and fell into the canal

जानकारी के मुताबिक, मामला सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरा तालाब से अकोढ़ी गोला मार्ग पर रामपुर गांव का है। मृतकों की पहचान मोहम्मद नईमुद्दीन का 23 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन और फारुखद्दीन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में हुई है। बताया जा...

रोहतासः बिहार रोहतास जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर 2 बाइक पर सवार 4 लोग अनियंत्रित होकर बाइक सहित नहर में जा गिरे, जिसमें 2 युवकों की डूबकर मौत हो गई। वहीं गोताखोरों की मदद से 2 युवकों को बचा लिया गया।

PunjabKesari

शादी में शरीक होकर वापस लौट रहे थे गांव
जानकारी के मुताबिक, मामला सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरा तालाब से अकोढ़ी गोला मार्ग पर रामपुर गांव का है। मृतकों की पहचान मोहम्मद नईमुद्दीन का 23 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन और फारुखद्दीन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात निजामुद्दीन और रेहान अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शादी में शरीक होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच रामपुर गांव के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से 2 युवकों को बचा लिया गया, लेकिन 2 युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

PunjabKesari

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की सूचना के बाद मृतक के गांव सहित पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!