Edited By Ramanjot, Updated: 12 Sep, 2023 11:41 AM
#PrashantKishor #NitishKumar #G20
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली नीतीश कुमार BJP वालों को मैसेज देने गए थे कि ध्यान नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं। पिछले 8 बरस में नहीं गए यहां तक कि...
पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली नीतीश कुमार BJP वालों को मैसेज देने गए थे कि ध्यान नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं। पिछले 8 बरस में नहीं गए यहां तक कि जब भाजपा के साथ थे तब नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अपना राजनीति करने का तरीका है। एक दरवाजे को खोलते हैं और पीछे से खिड़की और रोशनदान दोनों को खोलकर रखते हैं। किसकी कब जरूरत पड़ जाए, इसके अनुसार अपना रास्ता खोले हुए हैं।