मुंगेर में सियार ने मचाया आतंक, करीब आधा दर्जन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में भय का माहौल

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 01:18 PM

jackal created terror in munger

बिहार में मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के कई गांवों में सियार ने आतंक मचा रखा है। दरअसल, सियार खेतों और घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहा है। अब तक सियार करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। वहीं, इन सब हमलों से परेशान होकर...

मुंगेर: बिहार में मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के कई गांवों में सियार ने आतंक मचा रखा है। दरअसल, सियार खेतों और घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे है। अब तक सियार करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुके है। वहीं, इन सब हमलों से परेशान होकर ग्रामीणों ने एक सियार को मौत के घाट उतार दिया।    

जानकारी के अनुसार, असरगंज प्रखंड के बेराई, पंसाई एवं सजुआ गांव में सियार के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बीते सोमवार को घास काटने गई दो बहनों पर सियार ने हमला किया, जबकि मंगलवार को घर के आंगन में गाय को चारा खिला रही महिला को निशाना बनाया। मां को बचाने आई बेटी पर भी सियार ने हमला कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। साथ ही चिकित्सकों ने सियार के काटने के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

वहीं, आए-दिन इस तरह की घटनाओं से ग्रामीण बहुत तनाव की स्थिति में है। प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए मदद की अपील भी की जा रही है। वहीं, वन कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। घर से बाहर निकलते समय डंडा वगैरह साथ लेकर जाने की हिदायत दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!