Edited By Nitika, Updated: 29 Nov, 2022 03:46 PM

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करीब डेढ़ महीनों के बाद राजद कार्यालय पहुंचे। वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी गाड़ी में पार्टी कार्यालय आए हैं।
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करीब डेढ़ महीनों के बाद राजद कार्यालय पहुंचे। वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी गाड़ी में पार्टी कार्यालय आए हैं।

दरअसल, जगदानंद सिंह काफी दिनों से नाराज़ चल रहे थे। जगदानंद सिंह की पिछले दिनों दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात हुई थी।
