...जब रैली के दौरान मंच टूटने से नीचे गिरे JAP अध्यक्ष पप्पू यादव, टूटा हाथ

Edited By Nitika, Updated: 31 Oct, 2020 03:54 PM

jap president pappu yadav fell from the stage during the rally

बिहार विधानसभा चुनाव के चलते जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उनका मंच भर भराकर नीचे गिर गया। वहीं मंच टूटने से उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।

 

 

मुजफ्फरपुरः बिहार विधानसभा चुनाव के चलते जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उनका मंच भर भराकर नीचे गिर गया। वहीं मंच टूटने से उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
PunjabKesari
पप्पू यादव मुजफ्फरपुर के मिनापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच अचानक उनका मंच भरभरा कर गिर पड़ा। वहीं मंच पर मौजूद लोग धड़ाम से नीचे आ गिरे।
PunjabKesari
बता दें कि पप्पू यादव नीचे गिर गए। साथ ही उनके ऊपर कई लोग गिरे। पप्पू यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वह दर्द से चिल्लाते दिखाई दिए। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!