कुशवाहा का बड़ा बयान- नीतीश के CM रहते हुए 'समान नागरिक संहिता' का सवाल ही नहीं पैदा होता

Edited By Nitika, Updated: 25 Apr, 2022 05:12 PM

jdu bluntly to bjp on the question of uniform civil code

बिहार में ''समान नागरिक संहिता'' की मांग पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को स्पष्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए इसका सवाल ही नहीं पैदा होता।

 

पटनाः बिहार में 'समान नागरिक संहिता' की मांग पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को स्पष्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए इसका सवाल ही नहीं पैदा होता।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश संविधान से चल रहा है और आगे भी उसी से चलेगा। जब बिहार में समान नागरिक संहिता की जरूरत ही नहीं है, तो इसका सवाल कहां से उठता है? बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के रहते यह लागू नहीं होगा। वहीं एनडीए की सरकार में इस बड़े मुद्दे पर जदयू अकेले कैसे फैसला कर सकता है, इस पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी नीतियों से समझौता नहीं कर सकती। चाहे जो भी हो, समान नागरिक संहिता का सवाल ही नहीं उठता है।

बता दें कि भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव समारोह के दौरान पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। भाजपा नेता समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं जबकि मोदी के बयान पर कुशवाहा ने पलटवार किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!