6 स्वर्ण पदक जीतने के बाद न्यूजीलैंड से बिहार पहुंची कृति राज सिंह, पटना एयरपोर्ट पर धूमधाम से हुआ स्वागत

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Dec, 2022 02:59 PM

kriti raj singh reached bihar after winning 6 gold medals

​​​​​​​कृति राजसिंह के इस कामयाबी से घर के साथ पूरे बिहार के लोग काफी खुश दिखे। कृति पटना के खुसरूपुर की रहने वाली है। मीडिया से बातचीत के दौरान कृति कहती है कि बचपन से ही उन्हें खेल के प्रति काफी रुचि रही है। मैं किसान परिवार की बेटी हूं, शुरू से...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार की खिलाड़ी कृति राजसिंह ने सब जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छह स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड से पटना पहुंचने पर धूमधाम से कृति का स्वागत किया गया। कृति के स्वागत के लिए उनके घर वालों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी पहुंचे।

कृति राजसिंह के इस कामयाबी से घर के साथ पूरे बिहार के लोग काफी खुश दिखे। कृति पटना के खुसरूपुर की रहने वाली है। मीडिया से बातचीत के दौरान कृति कहती है कि बचपन से ही उन्हें खेल के प्रति काफी रुचि रही है। मैं किसान परिवार की बेटी हूं, शुरू से परिवार का काफी सपोर्ट रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए बधाई पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने भी जाएंगे। कृति के चाचा ने भी इस जीत पर खुशी का इजहार किया है।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कृति राजसिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेट लिफ्टिंग के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी इस जीत से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और राज्य एवं देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!