G20 Meeting: पटना में एल-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत, राज्यपाल बोले- यह बिहार के लिए गौरव का क्षण

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jun, 2023 05:27 PM

l 20 summit begins in patna

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जी 20 के श्रम भागीदारी समूह एल 20 के पटना में आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मुझे आप लोगों को बिहार में...

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जी 20 के श्रम भागीदारी समूह एल 20 के पटना में आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मुझे आप लोगों को बिहार में देखकर गर्व हो रहा है।

यह बिहार के लिए गौरव का क्षणः राज्यपाल
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर कहा कि यहां उपस्थित गणमान्य लोग दुनिया की कुल आबादी के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है।'' उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘बिहार का इतिहास हजारों साल पुराना है। यह ज्ञान की भूमि है... जहां अलग-अलग राष्ट्र के छात्र ज्ञान प्राप्त करने नालंदा विश्वविद्यालय आते थे। मुझे उम्मीद है कि आप बिहार की धरती पर आनंदित होंगे और बेहतर अनुभव प्राप्त करेंगे''। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति जरूरी है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सुरक्षा आवश्यक है। महिला सुरक्षा पर निर्णय लिया जाना जरूरी हो गया है।

सम्मेलन में भारत सहित 28 देशों के कुल 173 प्रतिनिधि ले रहे भाग
उद्घाटन कार्यक्रम में एल 20 कार्य समूह के प्रमुख एवं भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि यह भारतवासियों के लिए गौरव की बात है कि जी 20 की मेजबानी भारत कर रहा है। वहीं एल 20 की मेजबानी का अवसर भारतीय मजदूर संघ को मिला है। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी, उद्योग मंडल सीआईआई के उपाध्यक्ष लोहित भाटिया, हरमांटो अहमद (इंडोनेशिया) और रुथ कोहो (ब्राजील) भी मौजूद थे। सम्मेलन में भारत सहित 28 देशों के कुल 173 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। जी 20 में शामिल देशों के अलावा भारत ने इस वर्ष अपनी अध्यक्षता में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात नामक आठ अतिरिक्त देशों को भी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!