संसद में गांधी प्रतिमा के पास मनोज झा और मीसा भारती ने दिया धरना, जानिए वजह

Edited By Nitika, Updated: 19 Jun, 2020 04:36 PM

manoj jha and misa bharti protest in front of gandhi statue

दिल्ली स्थित संसद में गांधी प्रतिमा के पास राजद नेता मनोज झा और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने धरना दिया। इस दौरान मनोज झा ने कहा कि हम परेशान हैं क्योंकि हमें पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।

दिल्ली/पटनाः दिल्ली स्थित संसद में गांधी प्रतिमा के पास राजद नेता मनोज झा और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने धरना दिया। इस दौरान मनोज झा ने कहा कि हम परेशान हैं क्योंकि हमें पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज गलवान घाटी में एलएसी पर हुई खूनी झड़प को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पीएम मोदी के द्वारा राजद को आमंत्रण नहीं भेजा गया। वहीं इस बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कई सवाल उठाए हैं।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट करते हुए पूछा था कि राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है और संसद में इसके 5 सांसद हैं लेकिन हमें आज की सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने लिखा कि हम राजनाथ सिंह से स्पष्टिकरण चाहते हैं कि राजद को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया?

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!