बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल, गोहिल सहित कई नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश

Edited By Nitika, Updated: 19 Nov, 2020 03:08 PM

many congress leaders offered to resign

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस केवल 19 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। कांग्रेस ने हार की समीक्षा के लिए कार्यसमिति की बैठक करने का फैसला लिया। वहीं अब चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने...

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस केवल 19 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। कांग्रेस ने हार की समीक्षा के लिए कार्यसमिति की बैठक करने का फैसला लिया। वहीं अब चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई अन्य नेताओं ने भी त्याग पत्र देने की पेशकश की है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने भी कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन होना चाहिए।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दरअसल, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!