प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2026 03:44 PM

mother and baby die during childbirth family members create a ruckus

​​​​​​​मौत की इस खबर के बाद वहां से भी बहुत लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मी भाग गए।

रोहतास: रोहतास जिले में सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में रविवार को जच्चा बच्चा दोनो की मौत के बाद परिजनों ने वहां काम करने वाले डॉक्टरों एवं कर्मियो की लापरवाही पर सवाल उठाए और जमकर हंगामा किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेनारी की रहने वाली आशा देवी को प्रसव के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में स्थित मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे दोनो की मौत हो गई। आरोप है कि देर रात अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे तथा नर्सों ने ही प्रसव को अंजाम देने की कोशिश की। इसके बाद डॉक्टरों की अनुपस्थिति में प्रसव पीड़ा के बाद आशा देवी की मौत हो गई और परिजनो ने इसे लापरवाही करार देते हुए हंगामा शुरू किया। मृतक गर्भवती महिला आशा देवी का मायका करगहर थाना क्षेत्र के कुसही गांव था। 

मौत की इस खबर के बाद वहां से भी बहुत लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मी भाग गए। सूचना मिलते हैं जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय थाना के स्टाफ ने लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करने की कोशिश की। बावजूद इसके परिजन अभी भी महिला के शव को रखकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। मृतक महिला के पति का नाम नीतीश कुमार पासवान है। इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!