मुजफ्फरपुर: साइबर थाने में महिला दारोगा की हत्या, सिपाही पर लगा आरोप; परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jul, 2024 04:18 PM

muzaffarpur female sub inspector murdered in cyber police station

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में साइबर थाने में एक महिला दरोगा की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड का आरोप थाने में तैनात सिपाही पर लगा है। मिठनपुरा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच के बाद...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में साइबर थाने में एक महिला दरोगा की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड का आरोप थाने में तैनात सिपाही पर लगा है। मिठनपुरा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 सूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर के साइबर थाना में तैनात महिला दारोगा दीपिका कुमारी की मौत हो गई। इस मामले में उनके पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि बुधवार   की रात जेल का सिपाही रोहित सिंह दीपिका के कमरे पर ही रुका था और उसने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। सिपाही पर लगा आरोप अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें कि दीपिका ने कुछ दिन पहले ही थाना में महिला दारोगा का पद ग्रहण किया था।  इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस  मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!