Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2025 11:47 AM

शादी का मौसम आते ही हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और रॉयल लुक में नजर आए। खासकर बिहार और उत्तर भारत में लहंगे का क्रेज आज भी पहले जैसा ही है।
Lehenga Designs: शादी का मौसम आते ही हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और रॉयल लुक में नजर आए। खासकर बिहार और उत्तर भारत में लहंगे का क्रेज आज भी पहले जैसा ही है। अगर आप भी किसी शादी या खास मौके पर कुछ नया और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो नेट वाले लहंगे (Net Lehenga Designs) एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन लहंगों में एम्ब्रॉयडरी, जरी और सेक्विन वर्क जैसे डिटेलिंग होते हैं जो लुक को बेहद ग्रेसफुल और ट्रेंडिंग बनाते हैं।
1. जरी वर्क वाला नेट लहंगा
अगर आप रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो जरी वर्क वाला नेट लहंगा एक क्लासिक चॉइस है। इसमें सिल्वर स्टोन वर्क और फाइन जरी की कढ़ाई होती है। यह लहंगा शादी या रिसेप्शन के लिए एक परफेक्ट पिक हो सकता है और इसे आप मात्र ₹3,000 से ₹6,000 की रेंज में ऑनलाइन या लोकल बाजारों में खरीद सकती हैं। इसके साथ मिरर या स्टोन वर्क ज्वेलरी पहनकर आप ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।
2. एम्ब्रॉयडरी वर्क नेट लहंगा

लाइट कलर के शौकीन लोगों के लिए यह लहंगा परफेक्ट है। इसमें डेलिकेट फ्लोरल या लीफ पैटर्न वाली एम्ब्रॉयडरी की जाती है, जो ब्राइडल लुक को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट बनाती है। ये लहंगे पेस्टल शेड्स जैसे पीच, पैरोट ग्रीन या बेबी पिंक में आते हैं। आप इसे ₹5,000 के आसपास की कीमत में खरीद सकती हैं। इसके साथ पर्ल या स्टोन ज्वेलरी पहनें तो लुक और भी निखर जाएगा।
3. मल्टी-सेक्विन वर्क लहंगा

अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं और थोड़ी सी ब्लिंग पसंद करती हैं, तो मल्टी-सेक्विन वर्क वाला नेट लहंगा ट्राय कर सकती हैं। इसमें अलग-अलग रंग के सेक्विन्स से डिजाइन तैयार किया जाता है और ये आमतौर पर कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज के साथ आता है। इस लहंगे की कीमत ₹6,000 के आसपास होती है और यह मिरर वर्क ज्वेलरी के साथ जबरदस्त लुक देता है।
बिहार में भी बढ़ा नेट लहंगों का चलन

आजकल बिहार के पटना, भागलपुर और गया जैसे शहरों में भी नेट लहंगों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। खासकर युवा लड़कियों में एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क वाले लहंगे काफी पसंद किए जा रहे हैं। लोकल बुटीक और ऑनलाइन स्टोर भी इस ट्रेंड को कैच कर चुके हैं।