"नीतीश नहीं तो निशांत कुमार बने मुख्यमंत्री"  इस सांसद ने की बड़ी अपील

Edited By Harman, Updated: 05 Mar, 2026 12:42 PM

if not nitish then nishant kumar should become the chief minister pappu yadav

पप्पू यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  NDA में नीतीश कुमार से बेहतर कोई CM चेहरा नहीं। अगर नीतीश नहीं तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। BJP के दावेदारों में कोई बिहार के भविष्य के लिए सही नहीं। निशांत सबसे शालीन और सभ्य CM साबित...

Pappu Yadav News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार सीएम पद की कुर्सी खाली हो जाएगी ऐसे में सवाल यह है कि अब प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? वहीं इस संबंधी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

"नीतीश नहीं तो निशांत कुमार बने मुख्यमंत्री" 

पप्पू यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  NDA में नीतीश कुमार से बेहतर कोई CM चेहरा नहीं। अगर नीतीश नहीं तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। BJP के दावेदारों में कोई बिहार के भविष्य के लिए सही नहीं। निशांत सबसे शालीन और सभ्य CM साबित होंगे।

"राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं...." नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। सीएम नीतीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!