Edited By Harman, Updated: 23 Dec, 2025 10:09 AM

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आज यानी मंगलवार को पटना में रोड शो है। यह रोड शो दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक या वीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक आयोजित होगा। बिहार की राजधानी पटना की सड़कें पोस्टरों, बैनरों...
पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आज यानी मंगलवार को पटना में रोड शो है। यह रोड शो दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक या वीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक आयोजित होगा। बिहार की राजधानी पटना की सड़कें पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंग्स से भरी हुई है। यह नितिन नवीन का 15 दिसंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य का पहला दौरा होगा।
एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक रोड शो
बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान तक एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा। रोड शो के तहत हवाई अड्डे से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक के मार्ग में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कई मंच भी बनाए गए हैं। भाजपा के कार्यक्रम के मद्देनजर पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रोड शो दोपहर 12.30 बजे यहां हवाई अड्डे से शुरू होगा। यह शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर और इनकम टैक्स गोलंबर से होते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगा। मार्ग पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हमारे नेता का स्वागत करेंगे।'' बांकीपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने नितिन नवीन इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवीन शाम में राजभवन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह भाजपा के राज्य मुख्यालय में पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और अन्य नेताओं के साथ संवाद करेंगे।
बता दें कि कुछ ही दिन तो गुजरे हैं बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के पथ निर्माण मंत्री 45 वर्षीय नीतीन बीन ऐसी सुर्खियां बटोर लेंगे, किसी ने सोचा भी नही था। अब वही ख्वाब हकीकत बन गया है और नीतीन नबीन देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लाडले बन गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के राजीव तिवारी कहते हैं, पार्टी ने यह निर्णय ले कर जमीन पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के सपने जगा दिए हैं।
45 की उम्र में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की बागडोर थामी
नीतीन नबीन ने महज 45 की उम्र में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की बागडोर थाम ली है। पिता नबीन किशोर सिन्हा की मृत्यु के बाद वर्ष 2006 के चुनावी मैदान में उतरे नीतीन नबीन ने कभी मात नही खाई है । उन्होंने पांच चुनाव जीते हैं और सिक्किम और छतीसगढ़ के चुनाव प्रभारी के रूप में वहां पार्टी को जिताया भी है। पटना की सड़कों पर लगे उनके कट आउट कह रहे हैं कि रातोरात नीतीन नबीन का कद कितना बढ़ रहा है। पटना 23 दिसंबर को उनके रोड शो का इंतजार कर रहा है। इंतजार वह स्कूल संत माइकल भी कर रहा है, जिसने उनको आरंभिक तालीम दी और चुनाव क्षेत्र बांकीपुर भी जिसने हमेशा विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। शहर अपने सपूत की आहट पा रहा है। पूरा पटना गर्व से फूला नही समा रहा है।