Edited By Ramanjot, Updated: 15 Dec, 2025 09:18 AM

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का National Working President नियुक्त किया है।
Patna Political News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का National Working President नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नितिन नबीन अब भी Bihar Cabinet Minister बने रहेंगे या फिर उनके विभागों में बदलाव होगा।
BJP Leader Nitin Nabin के पास कौन-कौन से विभाग?
नितिन नबीन फिलहाल बिहार सरकार में दो अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं—
- Road Construction Department (RCD)
- Urban Development & Housing Department
वे बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।
Nitin Nabin का अब तक का मंत्री पद का सफर
- 2021: पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार
- 2024: नगर विकास एवं आवास व विधि मंत्री
- 2025: पथ निर्माण विभाग
- 2025 विधानसभा चुनाव के बाद: पथ निर्माण + नगर विकास एवं आवास विभाग
यह साफ करता है कि नितिन नबीन को लगातार सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।
क्या BJP के पास ही रहेंगे अहम विभाग?
- पथ निर्माण विभाग लंबे समय से भाजपा के पास रहा है।
- 2020 में यह विभाग Vijay Kumar Sinha के पास था
- उससे पहले Nand Kishore Yadav इस विभाग को संभाल चुके हैं।
हालांकि, महागठबंधन सरकार के दौरान Tejashwi Yadav भी पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं। मौजूदा समीकरण को देखें तो इस विभाग के JDU के पास जाने की संभावना कम मानी जा रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग भी पहले भाजपा के पास रहा है। पूर्व में Jeevesh Mishra इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में दोनों बड़े विभागों पर भाजपा की पकड़ बनी रहने के संकेत मिलते हैं।
One Person One Post Policy बनेगी चुनौती?
बीजेपी की “One Person One Post” Policy के तहत माना जा रहा है कि भविष्य में नितिन नबीन से मंत्री पद या विभागों में बदलाव हो सकता है।
हालांकि, तत्काल कोई निर्णय होने के संकेत नहीं हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले Cabinet Expansion in Bihar के दौरान विभागों का पुनर्वितरण किया जा सकता है।
क्यों अहम है नितिन नबीन की नियुक्ति?
- बिहार और राष्ट्रीय राजनीति दोनों में सक्रिय भूमिका
- युवा, अनुभवी और संगठनात्मक पकड़ मजबूत
नितिन नबीन की नई भूमिका से BJP को National Level Organizational Strength मिलने की उम्मीद की जा रही है।