नितिन नबीन के BJP अध्यक्ष बनने पर गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Edited By Harman, Updated: 15 Dec, 2025 09:38 AM

giriraj singh made a big statement on nitin nabin becoming the bjp president

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि नितिन नबीन देश में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष(कार्यकारी) बनने वाले नेता बने हैं, और वे बिहार से हैं। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के लिए बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP national working president) नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को इस पद के लिए चुना है। नितिन नबीन की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी खुशी जताई।

"बहुत खुशी की बात है कि नितिन नबीन देश में......

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि नितिन नबीन देश में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष(कार्यकारी) बनने वाले नेता बने हैं, और वे बिहार से हैं। केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के लिए बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई और धन्यवाद, जिसने बिहार के एक युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जो कई सालों से राष्ट्रीय प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं।"

कांग्रेस रैली में हुई नारेबाज़ी पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस अब हताशा में डूब गई है और गाली-गलौज पर उतर आई है। यह पहली बार नहीं है... वे पहले भी ऐसे नारे लगा चुके हैं।"

बता दें कि नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म पटना में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। कायस्थ जाति से ताल्लुक रखने वाले नबीन भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!