PM मोदी ने नितिन नबीन को BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, बोले- मेहनती कार्यकर्ता...

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Dec, 2025 06:50 PM

pm modi congratulates nitin nabin on becoming the working president of bjp

Nitin Nabin BJP Working President: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और कहा कि उनकी (नबीन की) ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय...

Nitin Nabin BJP Working President: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और कहा कि उनकी (नबीन की) ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। नबीन (45) को पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता- PM Modi
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “नितिन नबीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है तथा बिहार में कई बार विधायक व मंत्री के रूप में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड है।” मोदी ने कहा कि नबीन ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “वह (नबीन) अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूत करेंगे। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।” 

बता दें कि कायस्थ जाति से ताल्लुक रखने वाले नबीन भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। नबीन बिहार में बाल विकास मंत्री और पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!